हापुड़ के भाजपाईयों ने नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को दी बधाई
हापुड़, जून 29 -- भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के आवास पर पहुंचकर हापुड़ के भाजपाईयों ने फूलों का गुच्छ देकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा नवाब सिंह नागर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर संदेश दिया है कि पार्टी में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,जिला अध्यक्ष कविता माधरे, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, गौरव रूड़कीवाल आदि ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 44 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं जनमानस की सेवा करते आ रहे है। यह भी पढ़ें- प्रदेश उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.