हापुड़ के निशांत ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
हापुड़, जुलाई 3 -- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में आयोजित 5वीं अंडर सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हापुड़ के प्रतिभाशाली मुक्केबाज निशांत ने 70 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 23 जून से 29 जून 2026 तक हुई। निशांत वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच सुनील कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाईयां दी हैं। जिला हापुड़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी, महासचिव रोबिन सिंह, एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निशांत को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.