हापुड़, अप्रैल 9 -- प्रयागराज में आयोजित हुई 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हापुड़ के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल जीतकर नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 8 एवं 9 अप्रैल को संपन्न हुई।प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ के संदीप ने हैमर थ्रो और चंचल ने ट्रिपल जम्प में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल कर हापुड़ जनपद का नाम चमकाया। दोनों खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच, माता पिता एवं डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया। डॉ.सुदर्शन त्यागी, नवीन सचदेवा, देवेंद्र गौड़, तनवीर, सचिन रावत, महेंद्र, निशांत सैनी, ललित यादव ने बधाईयां दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...