मेरठ, मई 11 -- हापुड़ के देहरा बवाल में एएसपी विनीत भटनागर और पिलखुवा सीओ घिर गए हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने दोनों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। घटना में पूरी तरह से सीओ की लापरवाही मानी जा रही है। दूसरी ओर, प्रारंभिक जांच में अभी तक बवाल के सुनियोजित होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन इस एंगल पर विवेचना के दौरान छानबीन जारी रहेगी। सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वीडियो साक्ष्य संकलन करने का काम किया जा रहा है। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में देहरा गांव में नौ मई यानी शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के दौरान दूसरे पक्ष ने हमला और पथराव किया था। पुलिस के सामने ही उपद्रव किया गया। इस दौरान बवाल में दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, घटना को ले...