हापुड़, मार्च 1 -- हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रजि. हापुड़ का होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें दवा विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर चंदन एवं गुलाल लगाकर, पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी केमिस्ट अपने दायित्वों के अनुरूप मरीजों को अच्छी गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री करें। जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि सभी दवा विक्रेता बिल से ही दवाओं का क्रय विक्रय करें। टीबी और नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद बिक्री बिल से करें और उसके रिकॉर्ड को अपने पास सुरक्षित रखें। महामंत्री विकास गर्ग ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए दवा व्यापार में ऑनलाइन दवा बिक्री से उ...