हापुड़, मार्च 10 -- जनपद के सिंभावली सिखेड़ा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देश पर नार्कोटिक्स दवाओं की बिना डॉक्टर के पर्चे के हो रही अवैध बिक्री की शिकायत पर टीम गठित करके की गई छापामार कार्रवाई का हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वागत किया है। समय समय इस तरह की कार्यवाही की सराहना की गई। इससे जनपद में दवाओं के दुरुपयोग से युवाओं में फैल रहे नशे को रोका जा सकता है।हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि शेड्यूल एच-1 के अंतर्गत आने वाली नार्कोटिक्स दवाओं को अपने मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री ना करें। किसी भी ग्राहक के इन दवाओं को मांगने पर डॉक्टर के पर्चे के लिए कहें और उसे नार्कोटिक्स दवा बिल्कुल नहीं दें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.