हापुड़ की बेटी महिमा ने बॉलीवुड में पहचान, आईएमडीबी पर दर्ज हुआ नाम
हापुड़, जुलाई 11 -- जनपद की बेटी महिमा त्यागी ने कम उम्र में ही लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। महज 27 साल की उम्र में उन्हें आईएमडीबी पर क्रेडिट मिल चुका है। शहर के विवेक विहार निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी (असौड़ा वालें) की बेटी महिमा ने लंदन से इंग्लिश में क्रिएटिव राइटिंग के साथ ग्रेजुएशन किया है। 19 साल की उम्र में उन्होंने लीसेस्टर में हुए एक अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। 23 देशों के छात्रों के बीच उन्होंने उपनिवेशवाद, नस्लवाद और पूंजीवाद पर अपनी कविताएं सुनाकर सबका ध्यान खींचा। पढ़ाई के बाद महिमा ने स्वतंत्र लेखिका, फिल्मकार और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम शुरू किया। साथ ही वह बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। महिमा ने बताया कि आज के युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.