हापुड़ की घटना दुखद, सरकार बरते सजगता : मायावती
लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबसपा सुप्रीमो मायावती ने हापुड़ में दो संप्रदायों के बीच हुए टकराव में एक दलित व्यक्ति की मौत पर दुख जताते हुए सरकार को ऐसे मामलों में पूरी तत्परता से रोके जाने की नसीहत दी है। मायावती ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हापुड़ में दो संप्रदायों के बीच हुई झड़प में घायल दलित समाज के एक व्यक्ति की मौत बेहद दुखद है। सरकार आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार की सहायता भी जरूर करे। उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश का खून-खराबे में बदलना निंदनीय व चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप से हर हाल में रोका जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- जेन-जी के आंदोलन का हो रहा राजनीतिकरण : मायावती यह भी पढ़ें- राजनीतिक पार्टियों ने हाईजैक कर लिया है; जेन-जी आंदोलन पर मायावती की चिंता
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.