पीलीभीत, जुलाई 15 -- अमरिया मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमँत्री योगी आदित्यनाथ केनाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को सौंपा। जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना तथा उससे क्षुब्ध लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गई थी, जिसको लेकर लेखपालों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। अमरिया तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार, अनूप सिंह, अमित कुमार, प्रकाश कुमार सहित दर्जनों लेखपालों ने अमरिया उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इधर, प्रांतीय आह्वान पर जिलेभर के लेखपाल संगठन ने धरन प्रदर्शन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.