हापुड़, अप्रैल 22 -- जिला विस्तार की फाइल भले ही दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ लगा रही हो लेकिन विकास की राह में यूपी के छोटे जिलों में शुमार हापुड़ 29 अप्रैल को फिर से एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री हरदोई से यूपी को सौगात देंगे जिसकी विकास की रेल हापुड़ में दौडेगी। एशियन हाईवे और एक्सप्रेस वे वाले जिला हापुड़ की तकदीर-तस्वीर बदल रही है। यूपी के साथ साथ हापुड़ की तकदीर और तस्वीर बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा प्रोजेक्ट अब 29 अप्रैल को धरातल पर उतरने जा रहा है। यह देश का ऐसा एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है जिस पर सेना के जहाज भी लैंड कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से मुरादाबाद मंडल को मिलेगा 62 किमी का 'सुपर ट्रैक', अमरोहा से संभल अब मिनटों में इसके अलावा उद्योग के लिए 594 किलोमीटर के सफर में क...