गाजियाबाद, मई 21 -- ज्येष्ठ दशहरा पर गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी की है। गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 23 मई की रात आठ बजे से 26 मई को कार्यक्रम के खत्म होने तक हापुड़ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दौरान गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। हर वर्ष एनएच-नौ और गढ़ क्षेत्र में भारी वाहनों और श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से वाहनों की मार्ग परिवर्तन की योजना तैयार की गई है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में इन 3 गांवों में बसेगी एयरोसिटी, लैं...