मेरठ, जनवरी 4 -- हापुड् अड्डे पर जा रही युवती को तेज कार ने टक्कर मार दी। युवती का एक पैर टूट गया। आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। थाना लिसाड़ी गेट पर युवती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्यामनगर निवासी मुबशीर ने बताया कि उसकी बहन नाजिया हापुड़ अड्डा गई थी। वह पैदल घर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई। उसने नाजिया को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसका पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने नाजिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। कार का नंबर पता चलने पर फुटेज कब्जे में ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.