मेरठ, दिसम्बर 17 -- हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर हापुड़ अड्डा चौराहा और लिसाड़ी रोड इलाकों में भी बाजार बंद रहे। अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग की। हापुड़ अड्डा चौराहे पर अधिवक्ताओं के साथ ही व्यापार संघ के अध्यक्ष अकरम गाजी समेत व्यापारियों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां व्यापारियों के साथ ही अधिवक्ताओं की टीम मौजूद रही। लिसाड़ी रोड पर पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल के शहर विधानसभा प्रभारी मंसूर उल इस्लाम के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.