हापुड़ : 8.75 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गन्ना समिति का लिपिक सेवा से बर्खास्त
हापुड़, मई 28 -- हापुड़। सहकारी गन्ना विकास समिति में हुए 8.75 करोड़ रुपये के गबन के मामले में विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्थायी लिपिक रोहित कुमार की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। आरोप है कि आरोपी लिपिक ने गबन की धनराशि में 22 लाख रुपये का गबन किया था। गबन की गई धनराशि की वसूली भी उनके देय से करने के आदेश जारी किए गए हैं। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ में हुए गबन व व्यपहरण के मामले में कठोर विभागीय कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल स्थायी लिपिक रोहित कुमारको तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रकरण में जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध पाया गया कि स्थायी लिपिक रोहित कुमार द्वारा समिति के गन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.