हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़ में बाइक की टक्कर लगने से घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के समस्तीपुर जनपद के थाना मुफस्सिल क्षेत्र के गांव मोरदीवा निवासी मृणाल ऋषि राज ने बताया कि उनके पिता विनोद सिंह (62 वर्षीय) करीब 15 वर्षों से हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित आरएसी पेपर लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। 15 फरवरी की सुबह करीब सात बजे वह कंपनी के गेट के सामने हापुड़-मोदीनगर रोड किनारे स्थित चाय की दुकान पर जा रहे थे। तभी मोदीनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बाइक चालक और वाहन को पकड़ लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।हालत गंभीर देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.