हापुड़, अगस्त 26 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाई ओवर के ऊपर अज्ञात व्यक्ति की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर नया हाईवे बछलौता फ्लाई ओवर के ऊपर मुरादाबाद की ओर स्थित शिवा ढाबे के पास वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घायल ने अपना नाम दीपक बताया था और और वह नशे में लग रहा था। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। आसपास में लगे सीसीटीवी क...