हापुड़, जुलाई 26 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे 9 पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार शाम दिल्ली की तरफ से आ रही स्कार्पियो हाईवे पर अचानक आए पशु से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर लगने से स्कार्पियो पलटते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में पहुंच गई और विपरित दिशा से आ रही कार से स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। आननफानन में घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, अन्य का उपचार चल रहा है।

हादसे का विवरण पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे कोतवाली गढ़ क्षेत्र में ली ग्रैंड होटल के सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आवारा पशु हाईवे के बीचोंबीच पहुंच गया। इस दौरान तेज गति से दिल्ली की तरफ से आ रही स्कार्पियो से पशु की टक्कर हो गई। जबदस्त टक्कर लगने से स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया और यह पलटते हुए डिवाइडर पार कर गई।...