हापुड़ : हाईवे पर ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक समेत छह घायल
हापुड़, मई 13 -- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक सहित छह लोग घायल हो गए। बताया गया कि परिवार पंजाब से ऑटो में सवार होकर रिश्तेदारी में मुरादाबाद जा रहा था। गढ़ हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : हाईवे पर ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक समेत छह घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.