हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ मुक्तेश्वर में हनुमान के जन्मोत्सव पर मंदिरों में चोला चढ़ाकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मोहल्ला मंडी बाजार से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा पुराने हापुड़ रोड स्थित मंडी बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कोतवाली रोड, नक्का कुआं रोड से होते हुए हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, राधा रानी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तार गली स्थित हनुमान मंदिर पर संजीव शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...