हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर में बुधवार रात चोरों ने भड़ंगपुर गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास मौजूद किसान के नलकूप और टायर पंक्चर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के तीनों देवालयों के ऊपर लगे पवित्र कलश, नलकूप और पंक्चर की दुकान से मोटर, अल्टरनेटर और बाइक के टायर चोरी कर लिए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो रोष व्याप्त हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। मंदिर के तीनों देवालयों के ऊपर लगे तीन पवित्र कलश खोलकर ले गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो कलश गायब देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और आराम से सामान खोलकर फरार हो गए। चोरों ने ट्यूबव...