हापुड़, अप्रैल 13 -- बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए घरों में ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सोमवार को लाइनपार इलाके के कई मोहल्ले की महिलाएं व पुरुषों की भीड़ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जिसके बाद मौके पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा। बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ऊर्जा निगम घर-घर में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इन स्मार्ट मीटरों को लगाने का उद्​देश्य यह था कि बिजलीघर पर लगने वाली बिल जमा करने की दिक्कत से उपभोक्ताओं को राहत मिल जाए। लेकिन, जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वहां पर अब दिक्कत उपभोक्ताओं क...