हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर उसके दो सौतेले भाई और सौतेले पिता ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला करीमपुरा रामपुर रोड निवासी नफीस ने बताया उसके घर के सामने सौतेला पिता और दो सौतेले भाई रहते हैं। कुछ समय पहले उसने सौतेले भाई कदीम, नदीम तथा सौतेले पिता हाजी रफीक को कुछ रुपये उधार दिए थे। सोमवार को वह अपने रुपये वापस लेने उनके घर गया था। आरोप है रुपये मांगने पर तीनों भड़क गए और उस पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कदीम, नदीम और हाजी रफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.