हापुड़ : सोमवती अमावस्या पर हाईवे पर लगा भीषण जाम, फंसे श्रद्धालु
हापुड़, जून 15 -- जेष्ठ माह की सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट स्थित गंगा में स्नान करने के लिए उमड़े आस्था के जनसैलाब के कारण दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय रहते हुए पुलिस ने भारी वाहनों को अलग-अलग स्थान पर रोक कर छोटे वाहनों को आगे जाने का रास्ता साफ कराया। इस बार ज्येष्ठ माह के अधिमास होने के कारण सोमवार सुबह को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया गया। इस दौरान गंगा में स्नान करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। जिसके कारण सुबह दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। गंगा पुल से शुरू हुआ जाम कुछ ही घंटे के भीतर गढ़ के स्याना चौपला चौक तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन जबकि गंगा पर जाम की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.