हापुड़ : सूखे तालाब में लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी
हापुड़, मई 28 -- धौलाना। धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ी लापरवाही के चलते सूखे तालाब में उगी झाड़ियों और कूड़े में भीषण आग लग गई। सुबह के समय अज्ञात राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती हुई तिल्ली ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। क्षेत्र में चल रही तेज पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैलने लगीं। आसमान में धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाल्टी, पाइप और सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। अगर वक्त रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो यह आबादी और खेतों तक पहुंच सकती है। सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस और दमखल की गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.