हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़। हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में स्कूटी सवार दो चोर बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टन चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों की पीड़ित ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी अजय ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया वह सिगरेट का कारोबार करता है। 26 मार्च की शाम वह बुलंदशहर रोड स्थित बक्श सिलाई एंड कंपनी से सिगरेट का कार्टन लेकर बाइक से जा रहा था। कार्टन में करीब 1200 डिब्बियां सिगरेट की थीं। इंद्रलोक कालोनी में वह बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर कुछ सामान लेने गया। इसी बीच किसी ने बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टन चोरी कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...