हापुड़ : सब्जियों से भरा कैंटर हाईवे पर पलटा, लगा जाम
हापुड़, अप्रैल 15 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर गांव उपैड़ा के पास मंगलवार रात सब्जी से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने किसी प्रकार मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक कैंटर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। एनएच-9 पर गांव उपैड़ा के पास पहुंचने पर अचानक से कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें भरी सब्जियां भी सड़क पर बिखर गईं। कैंटर के पलटते ही मौके पर जाम लग गया। कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और किसी प्रकार कैंटर को क्रेन की सीधा कर चालक को प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.