हापुड़, मार्च 30 -- दिल्ली-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनवरपुर कट के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के उपरांत उनके परिजन को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार देर रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर स्थित अनवरपुर कट के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव मुकीमपुर निवासी प्रश...