हापुड़ : सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत
हापुड़, जून 27 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ट्याला अंडरपास से ततारपुर की तरफ हाइवे पर बाइक सवार दंपती अपने उनके दो बच्चे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसी बीच वहां से गुजर रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि घायल मां और बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। जबकि मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35 वर्ष)अपनी पत्नी शालू (30 वर्ष) पुत्र वरुण (7 वर्ष), प्रियांश 5 वर्ष बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्याला अंडर पास से ततारपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.