हापुड़ : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, जून 30 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में निजामपुर अंडरपास के ऊपर सोमवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति और महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक व्यक्ति के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर जनपद के ग्राम परोली थाना सलेमपुर निवासी राहुल कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई देवीचरण 29 जून को सुबह चार बजे विजयनगर गाजियाबाद से बाइक से ममता को साथ लेकर गढ़ गंगा नहाने जा रहा था। जब वह गाजियाबाद से हापुड़ हाईवे पर पिलखुवा से आगे निजामपुर चौकी के पास पहुंचे तभी पीछे से तेजी से आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला पुरुष की मौत टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.