हापुड़ : सड़क हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
हापुड़, मई 16 -- हापुड़/पिलखुवा, हिटी कोतवाली क्षेत्र में जीएस फ्लाईओवर के ऊपर सड़क हादसा होने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बस अड्डा के पास जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हाईवे पर अचानक वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे दूर-दूर तक जाम लग गया। कई लोग गर्मी और धूप में अपने वाहनों में बैठे रहने को मजबूर रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.