हापुड़, अगस्त 26 -- हापुड़ में संपत्ति हड़पने की नीयत से पुत्रों ने पिता और मां को प्रताड़ित कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी पुत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी वदन सिंह ने बताया कि उसकी भूमि बुलंदशहर के ग्राम आकापुर टियाला में है। उसके लड़के सोनू उर्फ संदीप, मोनू उर्फ मनोज ने एक वसीयत सादे कागज पर लिखवाकर पीड़ित को घर से बाहर निकाल कर घर पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने एक मुकदमा बुलंदशहर की स्याना तहसील में दायर कर रखा है। 30 जुलाई को वह अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ अपनी तारीख कर तहसील से बाहर निकल रहा था। सोनू उर्फ मोनू मनोज उर्फ सोनू का लड़का यश ने पीड़ित और उसकी पत्नी सुमन देवी को धमकी दी।

आरोपियों का पीछा पीड़ित...