हापुड़, मार्च 30 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव क्षेत्र के दबारसी रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला। शव की शिनाख्त होने के उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार सुबह क्षेत्र के लोग रेलवे लाइन के निकट घूमने के लिए गए थे, जहां उन्होंने अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ देखा। शव को देखकर उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र (70 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपना पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, जबकि पत्नी की काफी दिन पूर्व मौत हो चुकी है। वह किराए के मकान पर रहते थे। पुलिस ...