हापुड़ : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका
हापुड़, मई 13 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्टा पट्टी निवासी सलीम अली ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा रियान दस मई की सुबह करीब छह बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उस समय वह बिना कुछ खाए-पिए ही घर से चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन ने उसके मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- मोबाइल की जिद करने पर डांटा, किशोर घर से लापता रियान का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.