हापुड़, फरवरी 3 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में मीरपुर रोड पर दिनदहाड़े वृद्धा से सोने के कुंडल छीनकर लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव महमूदपुर निवासी सतीश कुमार ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी माता प्रेम देवी ने 31 जनवरी की सुबह करीब पौने नौ बजे वह घर से टहलने के लिए निकली थी। जैसे ही वह मीरपुर रोड के पास किरणपाल उर्फ मूले के नलकूप के पास पहुंची तो अचानक एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें दबोच लिया। आरोपी ने दोनों कानों से सोने के कुंडल लूट लिए और ग्राम घुघराला के जंगल की ओर पैदल खेतों में फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत घर पहुंचकर अपने बेटे सतीश कुमार को घटना की जानकारी दी। हाफिजपुर थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.