हापुड़ : वाहन चोरों का आतंक, घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
हापुड़, मई 26 -- हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अकड़ौली निवासी लच्छू सिंह ने बताया कि वह 21 मई को गांव के जितेंद्र सिंह उर्फ बल्ले के मकान पर किसी कार्य से गया था। उसने बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। शाम सात बजे जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। थाना हाफिजपुर प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बाइक को बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.