हापुड़, मार्च 8 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी को देहात पुलिस ने रविवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। वह यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली के जंतर मंतर पर डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद गिरी के साथ जाने वाले थे। ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि यह काला कानून है, जिसके चलते आने वाले समय में सवर्ण समाज के बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सड़कों पर उतर कर इस नियमों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। अगर जल्द ही सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो पूरे देश में आंदोलन देखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.