बिजनौर, मार्च 24 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के पास खड़ी एक बाइक को वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी महराजुद्​दीन ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया कि 15 मार्च की सुबह करीब दस बजे वह अपने परिचित जब्बार की बाइक पर सवार होकर लेकर नगर में आया था। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के पास उसने एक दुकान के सामने गली में बाइक खड़ी कर दी और बच्चों को कपड़े दिलाने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों ...