हापुड़, मार्च 25 -- हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इनामी की पुलिस को पिलखुवा में एनएच 9 पर हुई 64 लाख रुपये की लूट के मामले में तलाश थी। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम सिखैड़ा बंबे पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.