हापुड़, मार्च 2 -- हापुड़, संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की प्रभा विहार कॉलोनी में उधार के पैसों के विवाद को लेकर एक महिला, उसके पिता और भाई पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों व नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति लहूलुहान होकर गिर गया। महिला के सिर और पैर में चोट आई। उसके और भाई की सोने की चेन टूट गई और लाकेट भी गिर गया। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी चित्रा सिरोही ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया एक मार्च को दोपहर उसके भाई के पास गांव ददायरा निवासी विपिन का फोन आया। उसने फोन पर बताया कि प्रभा विहार के प्रदीप यादव, अनिल और सतनाम उससे लिए उधार के रुपयों का हिसाब करना चाहते हैं। उसने बातचीत के लिए विपिन को प्रभा विहार में बुलाया। वह...