हापुड़ : महिला के फोटो पर अपशब्द लिखकर किया वायरल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, जून 28 -- हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने महिला का फोटो पर अपशब्द लिखकर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी ननद ने तीन शादी पहले की थी और अब चौथी शादी कर घर के सामने रहने वाले दिगराज के साथ रह रही है। पीड़िता का उस लड़के से कोई भी मतलब नहीं है। आरोपी उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर उसे अश्लील मैसेज भेजता है, 14 जून को अभ्रद मैसेज भी किए हैं। उसकी फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी है । जिस पर उसके बारे में अपशब्द लिखकर वायरल कर दिए। उसके परिजनों को भी उसकी फोटो अपशब्द लिखकर भेजता है। पीड़िता के परिजन ने आरोपी के भाईयों से इस संबंध में वार्ता की तो उन्होंने भी कोई ध्यान दिया और आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.