हापुड़, दिसम्बर 3 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने छावनी तिराहे पर आते-जाती महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने वाले एक युवक को दबोच लिया। जिसके बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि महिल उपनिरीक्षक सांत्वना गौतम अपनी एंटी रोमियो टीम के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने के लिए गश्त कर रहीं थी। जब एंटी रोमियो की टीम छावनी तिराहे से जाते हुए पाइप फैक्ट्री वाली सड़क पर टीम को एक युवक दिखाई दिया। युवक आते-जाती महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी नगर के मोहल्ला चमरी निवासी अंकुश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.