हापुड़ : महिलाओं को अश्लील इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सितम्बर 25 -- हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बस स्टाप पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और युवतियों को देख अश्लील इशारे करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला उपनिरीक्षक मनीषापाल ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पुलिस टीम के साथ वह गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाना से 50 मीटर दूरी पर बने बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रहीं महिलाएं और युवतियों को देख एक व्यक्ति गंदे गंदे इशारे एवं फब्तियां कस रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नई मंडी मुरादपुर निवासी अरविंद है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.