हापुड़, अप्रैल 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा स्थित चामुंडा देवी के मंदिर में चोरी करने का प्रयास करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात को ग्राम मुदाफरा में चामुंडा देवी के मंदिर में एक युवक पहुंचा और वहां चोरी का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीणों ने युवक को देख लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुदाफरा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मुदाफरा निवासी गौरव है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.