हापुड़, मई 11 -- हापुड़। बाइक सवार एक कंपनी के डिलीवरी ब्वाय ने दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से टोटी चोरी कर ली। आरोपी युवक की यह शर्मनाक हरकत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड बालाजी मंदिर के बाहर लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए वाटर कूलर लगा है। बड़ी संख्या में लोग यहां शीतल जल पीकर गर्मी से राहत पाते हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन सवार लोग भी यहां रुककर पानी पीते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ...