हापुड़ : बैट्री की दुकान में लगी आग, तीन बैट्री फटी
हापुड़, मई 27 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड पर फायर स्टेशन के पास एक बैट्री की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। धुआं निकलते देख लोग मौके पर पहुंचे और दमकल केंद्र पर सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और दुकान में लगा शटर काटकर आग पर काबू पाया। जांच में पाया कि दुकान में ई-रिक्शा की बैटी को चार्ज करने का प्वाइंट बना हुआ था। इसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से दो-तीन बैट्री भी फट गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन के पास र्मार्ट बैटरी प्वाइंट के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि बैट्री की बंद दुकान से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत दमकल केंद्र पर दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। दुकान के शटर में लगा ताला काटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.