हापुड़, नवम्बर 2 -- कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार में एक बर्तन व्यापारी ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। रविवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इस दौरान मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हो गया, जिसमें पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बर्तन व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कसेरठ बाजार निवासी वेदप्रकाश अग्रवाल (75) बर्तन व्यापारी थे और अंबा मैटल के नाम से उनका व्यापारिक प्रतिष्ठान है। शनिवार शाम वेदप्रकाश दुकान बंद करने के बाद अपने घर आ गए थे। रात करीब साढ़े नौ खाना खाने के बाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.