हापुड़, नवम्बर 22 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बड़ौदा सिहानी निवासी सलमान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले मन्नू, यशदान और अनस के साथ बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी अपने घर से लाठी-डंडों से लेस होकर उसके घर पर आ गए। आरोपियों ने घर पर आते ही उसकी मां मुनीजा और छोटे भाई जीशान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और घायलों का पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.