हापुड़ : प्रोपर्टी शेयर के नाम पर 6.64 लाख रुपये की ठगी
हापुड़, मार्च 24 -- जिले में आनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक युवक को प्रापर्टी के शेयर में निवेश का लालच देकर उससे 6.64 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नंगला बड़ के अनमोल त्यागी ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम के माध्यम से दीपक कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को निवेश से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए उसे गोदरेज प्रोपर्टीज के शेयर खरीदने का झांसा दिया और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए 25 जून 2025 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.