हापुड़, अप्रैल 11 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला को प्रेम विवाह करने की बहुत बड़ी सजा मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ जमकर मारपीट कर बेटी सहित घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इससे पहले देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 से जनपद मथुरा के थाना माट के गढ़ी आशा निवासी प्रेम सिंह किराए पर रहता था। इस दौरान उसकी प्रेम सिंह से दोस्ती हो गई और प्रेम-प्रसंग हो गए। 10 मई 2022 को उसने अपनी मर्जी से प्रेम सिंह के साथ प्...