हापुड़, अगस्त 17 -- हापुड़, संवाददाता कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी एक अधिवक्ता की नलकूप पर पानी पीने के दौरान करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक पूर्व विधायक गजराज सिंह का साला था। मृतक के भतीजे ने नलकूप मालिक सहित ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि जहां ट्यूबवैल है, वहां ट्रांसफार्मर से बिना खंभों के अवैध तरीके से तार लगाए गए हैं। जिस वजह से हादसा हुआ है।मोहल्ला जसरूपनगर निवासी किशोर कुमार ने कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसके चाचा प्रमोद कुमार अधिवक्ता थे। 16 अगस्त की सुबह करीब दस बजे उनके चाचा प्रमोद कुमार, पत्नी सुनीता और पुत्री खुशबू के साथ दस्तोई रोड ग्राम दादरी के क्षेत्र में खेत में लगी फसल से खरपतवार निक...